फरीदाबाद सूरजकुंड मेला, आज हिमाचल पुलिस बैंड देगी प्रस्तुति:प्रदेश की पारंपरिक धुनों से होगा मनोरंजन, कल रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ समापन
फरीदाबाद में सूरजकुंड दीवाली मेले में आज 5वां दिन है, आज बड़ी चौपाल पर पारंपरिक धुनों पर हिमाचल पुलिस बैंड प्रस्तुती देगा। यह मेला 2 अक्तूबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 7 अक्टूबर को रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। हिमाचल पुलिस का बैंड प्रदेश
फरीदाबाद में सूरजकुंड दीवाली मेले में आज 5वां दिन है, आज बड़ी चौपाल पर पारंपरिक धुनों पर हिमाचल पुलिस बैंड प्रस्तुती देगा। यह मेला 2 अक्तूबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 7 अक्टूबर को रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी के साथ होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल होंगे। हिमाचल पुलिस का बैंड प्रदेश की पारंपरिक धुनों के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति से अवगत कराएगा।
बड़ी चौपाल पर शाम के 7 बजे पुलिस का ये बैंड अपना कार्यक्रम करेगा। इस मेले का ये आखिरी कार्यक्रम है। मेला में 500 स्टॉल लगाई गई हैं, जिन पर देश के अलग अलग हिस्सों से आकर हस्तशिल्पी अपनी कला का परिचय दे रहे हैं। 7 अक्टूबर को मेला खत्म होगा सूरजकुंड दिवाली मेले को हरियाणा टूरिज्म विभाग ने 2 अक्टूबर को शुरू किया था। मेला का समापन 7 अक्टूबर को किया जाएगा। इसको लेकर टूरिज्म विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं।
इस दिन विभाग ने रंगारंग क्लोजिंग सेरेमनी रखी है। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला बनाने की कोशिश टूरिज्म विभाग ने 6 दिन के इस मेले में देश भर से हस्तशिल्पियों को बुलाया है। इसके अलावा लोगों का मनोरंजन करने के लिए हरियाणा के कलाकारों को मेले में बुलाया गया है। जो अपने अपने गीतों और संगीत से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।



